मांइस ठेकेदार के घर- दफ्तर पर जीएसटी की दबिश
भानुप्रतापपुर। मांइस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और दफ्तर पर जीएसटी ने शुक्रवार देर रात दबिश दी। दिल्ली और रायपुर से अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में पहुंची थी। ठेकेदार के ठिकानों पर छापेमारी में वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेस की जांच की गई। यह कार्रवाई रात 11 बजे से 1 बजे तक चली। जानकारी के मुताबिक, माइंस ठेकेदार अरविंद साहू के बाजारपार स्थित निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय में एक साथ जीएसटी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। ठेकेदार अरविन्द साहू निको जायसवाल ग्रुप की खदानों का ठेका लेता है। कार्यालय से प्रिंटर सहित कुछ सामान अपने साथ ले गए। कौन-कौन से दस्तावेज या उपकरण जब्त किया गया। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले उसके रायपुर स्थित कार्यालय में जीएसटी ने दबिश दी थी।

