The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ी,जवानों का इलाज जारी

Spread the love

सुकमा। सुकमा जिला में एक साथ 28 सीआरपीएफ जवानों की तबीयत बिगड़ गई है। आनन-फानन में सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस मामले में कमांडेंट राजेश यादव ने जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की 150 वीं बटालियन के C कंपनी के जवान बीमार हुए हैं। बताया जा रहा है कि भोजन करने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी के बाद सभी जवानों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ जवानों को छुटी दे दी गई वहीं 12 जवानों को फिल्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जवानों का इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *