The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshWeather

खंडवा में भारी बारिश का कहर, दो लोगों की मौत; कई इलाकों में बिगड़े हालात

Spread the love

खंडवा जिले में तेज बारिश का कहर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के कारण खंडवा-पंधाना निर्माणाधीन मार्ग पर बनाई गई सर्विस रोड बह गई, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हुआ और कई वाहन फंस गए। वहीं जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। देवला माफी गांव में खेत में काम कर रहे 42 वर्षीय किसान रघुवीर और भगवानपुरा गांव के 45 वर्षीय ओमप्रकाश की बिजली गिरने से जान चली गई। इसके अलावा जसवाड़ी क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने से कृषि मशीन और दो कल्टीवेटर तेज बहाव में बह गए। कई स्थानों पर पुल-पुलिया के ऊपर से पानी बहने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते नजर आए। हालात को देखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने लोगों से सावधानी बरतने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी होने की जानकारी दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *