The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

भाजपा सदर बाजार मंडल की हुई जरुरी बैठक

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर बाजार मंडल की आवश्यक बैठक बीते दिनों मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी के नेतृत्व में हुई। बैठक में जिला नेतृत्व द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में प्रत्येक माह नियमित मंडल बैठक आयोजित करने, बूथ समितियों को सक्रिय करने, “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण सुनिश्चित करने तथा शक्ति केंद्र स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो, इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें। उन्होंने डिजिटल रिपोर्टिंग, सरल पोर्टल पर समयबद्ध जानकारी अपलोड करने एवं संगठनात्मक संरचना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *