The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

1990 में अमिताभ, मिथुन और आमिर सहित कई सितारों ने छेड़ी थी ड्रग्स के खिलाफ मुहिम, सुभाष घई ने शेयर की

Spread the love

THEPOPATLAL बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने ड्रग्स के मुद्दे पर कू एप पर एक पोस्ट लिखा है। सुभाष घई ने साल 1990 की एक फोटो शेयर कर लिखा है: “मीडिया इस बात का गवाह रहा है कि साल 1990 में कई फिल्मी सितारों ने एक आवाज में ड्रग्स के खिलाफ प्रोटेस्ट किया था। इनमें गुलशन, जितेंद्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन दा, जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, शबाना आजमी, टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी और वीआईपी शामिल रहे थे। इस इवेंट को सुभाष घई ने आयोजित किया था। हम सब आज भी ड्रग्स का विरोध करते हैं। भगवान हमारे बच्चों को इस भयानक रक्षस से दूर रखे। सुभाष घई ने इस तरह ड्रग्स के मुद्दे पर यह पोस्ट शेयर किया है। साथ ही बताने की कोशिश की है कि फिल्म जगत के सितारे हमेशा से इसके खिलाफ रहे हैं। डायरेक्टर द्वारा शेयर की गई फोटो में कई बॉलीवुड लेजेंड्स एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। सुभाष घई का यह पोस्ट अब खूब वायरल हो रहा है और इस पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor