The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolice Department

पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक नक्सली व नक्सली कैम्प से भारी मात्रा में सामग्री जब्त

Spread the love


कांकेर। 5 नवम्बर को नक्सल अभियान के अंर्तगत को अंतागढ़ क्षेत्र में सुरेली मानकोट के मध्य जंगल के बीच डीआरजी व बीएसएफ की टीम एवं नक्सलियों के बीच लगभग 7-8 बजे दोनों ओर से मुठभेड़ होने का दावा पुलिस कर रही हैवल वहीं जवानों द्वारा पुलिस ने नक्सल कैम्प को ध्वस्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसकोड़ो एरिया कमेटी प्रभारी लखमु की सूचाना पर पुलिस पार्टी रवाना हुई थी। मुठभेड़ के बाद सभी पुलिस पार्टी सुरक्षित कैम्प पहुँच गई है। भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया है वहीं मौके पर दो आईईडी एवं एक पाइप बम मिला जिसे जवानों द्वारा वहीं नष्ट किया गया। मुठभेड़ के बाद से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य को भी गिरफ्तार करने की बात पुलिस विभाग कर रही है जिसका नाम मुकेश मंडावी मुरनार, थाना ताड़ोकी का बताया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *