The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Bollywood

फर्स्ट वीकेंड में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पहले वीकेंड में किया 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

Spread the love

THEPOPATLAL फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ नए रिकॉर्ड्स और इतिहास बना रही है। संभवतः बॉलीवुड की ये पहली फिल्म है जिसके बिजनेस में 3 दिन में 325% का उछाल देखने को मिला है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 3.5 करोड़ के आसपास था, जो दूसरे दिन 8.5 करोड़ और तीसरे दिन 15.10 करोड़ पर पहुंच गया।
पहले दिन फिल्म को पूरे देश में महज 600 स्क्रिन ही मिली थीं। लेकिन, रविवार तक फिल्म के लिए दर्शकों के जुनून को देखते हुए स्क्रीन संख्या 600 से बढ़ाकर 2000 कर दी गईं। हर शहर में फिल्म के शो भी दोगुने से ज्यादा किए गए। लगभग 12 करोड़ की लागत में बिना किसी बड़े स्टार के ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने 27 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *