The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल से कार्यालय में लगा ताला

Spread the love

राजिम। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी संघ ब्लाक ईकाई फिंगेश्वर जिला गरियाबंद द्वारा अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत मनरेगा शाखा प्रांगण मे अनिश्चित कालीन धरना मे बैठ गये हैं। जिनके चलते मनरेगा कार्यालय में ताला लटक रहा है। वहीं पर पंचायतों में होने वाले कार्य ठप्प पड़ गये हैं। मनरेगा के कर्मचारियों की मांगों का जायज बताते हुए विकासखंड फिंगेश्वर के सरपंच संघ ने उनका समर्थन किया है। सरपंच संघ के अध्यक्ष होमन साहू ने इस बात की पुष्टि की है।
धरना प्रदर्शन को लेकर संघ के सरंक्षक रीना धु्रवे एवं अल्लेस देव प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर अपनी दो सूत्रिय मांगो को विकासखंड फिंगेश्वर के अधिकारी कर्मचारी 4 अप्रेल से धरना मे बैठ गये हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor