The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhState

धान खरीदी की निगरानी के लिए इन्टीग्रेटेड कमान्ड एन्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित

Spread the love

रायपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का महाअभियान 15 नवम्बर से तेजी के जारी हैं। खाद्य विभाग द्वारा धान एवं चावल उपार्जन की सुदृढ़ निगरानी सुनिश्चित करने हेतु इन्टीग्रेटेड कमान्ड एन्ड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। यह केन्द्र प्रदेश भर में धान उपार्जन प्रक्रिया की सतत मॉनीटरिंग करेगा।
प्रदेश में किसी भी किसान या नागरिक को यदि धान के अवैध भंडारण या अवैध परिवहन, बिक्री की जानकारी हो तो वह तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-233-2310 पर संपर्क कर नि:शुल्क सूचना दे सकते हैं, सूचना देने वालों की जानकारी एवं पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जायेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor