The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आईआरसीटीसी का बौद्ध सर्किट पर्यटक ट्रेन पैकेज पर विशेष छूट ऑफर

Spread the love

रायपुर/ नई दिल्ली। भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म द्वारा इस वर्ष दिसंबर से अगले वर्ष मार्च तक बौद्ध विशेष पर्यटक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। आईआरसीटीसी इस विशेष ट्रेन में पर्यटकों को टिकिट बुकिंग पर 9 दिसंबर 2026, 02 जनवरी 2027, 20 फरवरी 2027 और 20 मार्च 2027 को प्रस्थान करने वाली बौद्ध विशेष पर्यटक ट्रेन पर प्रकाशित किराए में 20 प्रतिशत की छूट दे रहा है।
यह सर्वसमावेशी 7 रात / 8 दिन का बौद्ध सर्किट टूर नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होता है और यात्रियों को भगवान गौतम बुद्ध के जीवन एवं उपदेशों से जुड़े प्रमुख स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा पर ले जाता है। इस यात्रा में बोधगया, नालंदा (राजगीर के माध्यम से), वाराणसी (जिसमें सारनाथ शामिल है), लुम्बिनी, कुशीनगर और श्रावस्ती जैसे पवित्र स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। यात्रा का समापन ताजमहल के भ्रमण के साथ होता है, जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है।
यह यात्रा पूर्णत: वातानुकूलित डीलक्स पर्यटक ट्रेन में कराई जाती है, जिसमें 12 अत्याधुनिक, एर्गोनॉमिक डिज़ाइन वाले एलएचबी कोच शामिल हैं।
यात्रियों के लिए एसी फर्स्ट क्लास और एसी टू टियर श्रेणियों में यात्रा का विकल्प उपलब्ध है। एसी फर्स्ट क्लास कोच में विशाल केबिन और कूपे के साथ व्यक्तिगत लॉकर जैसी सुविधाएँ प्रदान की गई हैं, जो यात्रियों को गोपनीयता और सुविधा उपलब्ध कराती हैं। वहीं एसी टू टियर कोच को भी विशेष रूप से अधिक आरामदायक बैठने और रहने की व्यवस्था के साथ डिजाइन किया गया है।
ट्रेन में दो आकर्षक डाइनिंग कार भी उपलब्ध हैं, जिनमें प्रत्येक में 64 यात्रियों के बैठकर भोजन करने की सुविधा है। पूर्णत: सुसज्जित ऑनबोर्ड किचन में अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय व्यंजन परोसे जाते हैं, जिससे यात्रियों की विविध खानपान आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है।
विशेष प्रोमोशनल ऑफर के तहत आईआरसीटीसी वर्तमान में इस पैकेज पर 20 प्रतिशत की आकर्षक छूट दे रहा है। इस सीमित अवधि के ऑफर के अंतर्गत यात्रा का प्रारंभिक किराया ट्विन-शेयरिंग आधार पर 76,905 प्रति व्यक्ति से शुरू होता है, जिससे यह आध्यात्मिक यात्रा अधिक सुलभ बन गई है। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर 8287930197 / 8287930031 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *