The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकान का ताला तोड़कर गहने एवं अन्य सामान चोरी

Spread the love

विश्रामपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के गहने सहित घर में रखा अन्य सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट विश्रामपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेसक्यू कालोनी क्वाटर नं 4 विश्रामपुर सविता बाई 46 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थिया अपने मकान में ताला लगाकर 21 अप्रैल की रात अपने गांव गई था दूसरे दिन शाम को वापस आई तब घर का ताला टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था तथा आलमारी में रखा सोने के गहने एवं कांसे की थाली सहित घर में रखा अन्य कीमती समेत करीब 64000 की चोरी हो गई थी। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

;संजय चौबे”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *