The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

कन्हैया कुमार थामेंगे कांग्रेस का दामन,दो नेताओं की एंट्री से पहले कांग्रेस में दंगल शुरू

Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर । लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कन्हैया कुमार के साथ गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस का दामन थामेंगे । लेकिन इन दो नेताओं की एंट्री से पहले ही कांग्रेस में इसको लेकर दंगल शुरू हो गया है, एक तरफ मनीष तिवारी ने सवाल खड़े किए हैं तो वहीं भाजपा भी अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी मंगलवार दोपहर को नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, वह पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामेंगे। एक तरफ जहां हाल ही के दिनों में कांग्रेस से कुछ युवा नेताओं की एग्जिट हुई है, ऐसे में ये दो बड़े चेहरे एंट्री ले रहे हैं। कन्हैया कुमार के पार्टी में स्वागत के लिए कांग्रेस दफ्तर के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी का कांग्रेस में स्वागत किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *