The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांकेर की डिंपल नेक्स्ट मास्टर किड्स सीजन 2 में ऑल ओवर इंडिया के सेकंड रनर अप रही, स्नेहीजनों दी बधाई

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। दृष्टि एंटरटेनर्स की ओर से आयोजित ऑनलाइन आल इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स सीजन 2 में एक्टिंग कैटेगरी में कांकेर कि डिंपल पटेल ने सेकंड रनर अप आकर क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया है चेयरमैन मनीष कथुरिया, डायरेक्टर धीरज विग ,फैशन कोरियोग्राफर बाबला कथूरिया, बॉलीवुड एक्ट्रेस मिंक बराड एवं अन्य के नेतृत्व में आयोजित इंडिया नेक्स्ट मास्टर किड्स सीजन 2 में देश के कोने कोने से सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें कांकेर जिले कि डिंपल पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया फर्स्ट राउंड में डिंपल ने बाहुबली फिल्म की पात्र शिव गामिनी देवी का अभिनय किया क्वार्टर फिनाले राउंड में इन्होंने भूल भुलैया फिल्म की पात्र मंजूलिका का किरदार बखूबी निभाया सेमीफाइनल राउंड में इन्होंने दुर्गावती का किरदार निभाया और फिनाले राउंड में इन्होंने महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभा कर ऑल ओवर इंडिया मे सेकंड रनर अप रही। डिम्पल पटेल वन्दना नवनीत पटेल, व्यख्याता की सुपुत्री है वह जे०पी० इंटरनेशनल विद्यालय में कक्षा तीसरी की छात्रा है. विद्यालय की ओर से प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor