The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

करगी रोड मालगाड़ी हादसा आरपीएफ की कार्रवाई और गिरफ्तारियाँ

Spread the love

बिलासपुर के करगी रोड रेलवे स्टेशन पर हुई मालगाड़ी डिरेलमेंट की घटना में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 13 जुलाई को दोपहर करीब 2:20 बजे हुई थी, जब प्लेटफॉर्म नंबर-2 की लाइन नंबर-3 पर एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। रेलवे जांच में पता चला कि प्लेटफॉर्म पर उतारा गया जेसीबी मशीन का बकेट ट्रैक पर फंस गया था, जिसे देखकर मजदूर मौके से भाग गए और इसकी वजह से मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। आरपीएफ ने बिलासपुर से इंदौर तक के रेलवे स्टेशनों की सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में मजदूरों सहित जेसीबी बकेट मंगवाने वाला व्यक्ति और एक कोच अटेंडेंट भी शामिल है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी निजी ठेकेदार पवन नायक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *