The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लालू यादव हुए घायल,सीढ़ी से उतरते वक्त बिगड़ा संतुलन

Spread the love

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव घायल हो गए हैं। पटना के राबड़ी आवास में रविवार को सीढ़ी से उतरने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गए। उनके कमर और कंधे में चोट आई है। बताया जा रहा है कि लालू के दाएं कंधे में माइनट फ्रैक्चर है।हालांकि, डाक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद कहा है कि ज्यादा चिंता की बात नहीं है। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के घायल होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद से ही आरजेडी कार्यकर्ता और लालू के चाहने वालों की राबड़ी आवास के बाहर भीड़ जुट गई है। पार्टी सुप्रीमो का हाल जानने के लिए आरजेडी नेता भी राबड़ी आवास पहुंच रहे हैं। वहीं, डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है, जिससे कारण लोग उनसे मिल नहीं पा रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor