The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

आकाशीय बिजली का कहर, ट्रक में लगी भीषण आग

Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना खरसिया रोड पर उस समय हुई, जब गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान बिजली सीधे ट्रक पर गिर गई और देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *