The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

AgricultureMadhya PradeshOther News

मध्यप्रदेश सरकार ने सोयाबीन के दरों में की बढ़ोत्तरी

Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने भावांतर योजना में सोयाबीन का रेट बढ़ा दिया है। अब सोयाबीन का मॉडल रेट भावांतर राशि के लिए 4225 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। नए मॉडल रेट के आधार पर ही किसानों को भावांतर राशि की गणना की जाएगी। इससे पहले पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपये प्रति क्विंटल, और 11 नवंबर को 4056 रुपये प्रति क्विंटल जारी किया गया था।
सोयाबीन के मॉडल रेट में बढ़ोतरी को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि भावांतर योजना किसानों के लिए परेशानी पैदा कर रही है और सीधे एमएसपी बढ़ाकर फायदा देना चाहिए। वहीं बीजेपी ने जवाब दिया कि कांग्रेस योजना को समझ नहीं पा रही है और मॉडल रेट और एमएसपी के अंतर से ही किसानों को लाभ मिल रहा है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने योजना पर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल किसानों को चक्कर लगाने वाली सरकार है, जबकि बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने इसे बड़ी योजना बताया और कहा कि किसानों को हजारों रुपए का लाभ हो रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor