शराब पीने से मना करने पर लाठी डंडे से पीटकर हत्या
जांजगीर चांपा। शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना शिवरीनारायण थाने क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन महिपाल 45 के रूप में हुई है, जो कि तंनौद गांव का रहने वाला था। शराब पीने से मना करने को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में वो घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है।
