मन की बात कार्यक्रम से देश व समाज में आया सकारात्मक परिवर्तन, 100वां प्रसारण ऐतिहासिक क्षण : भावना बोहरा

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। देशवासियों से बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी ने 3 अक्टूबर 2014 को मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस वर्ष 30 अप्रैल 2023 को मन की बात कार्यक्रम का 100वां प्रसारण होगा जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सार्थक संवाद करेंगे। इस 100वें प्रसारण को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी व्यापक तैयारियां की गई है। हर बूथ स्तर से लेकर जिला एवं विधासनभा स्तरीय तक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक पल से जोड़ने का प्रयास किया गया है।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने बताया कि यह हम सभी देशवासियों के लिए एक गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण है। देशवासियों ने इस कार्यक्रम को अपनी सहभागिता से एक नया आयाम दिया है। मन की बात के प्रति देशवासियों का लोकप्रियता ने इस कार्यक्रम को एक सकारात्मक जनआन्दोलन के रूप में पूरे विश्व में एक नई पहचान दी है। सर्वे के मुताबिक, हर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में श्रोताओं की संख्या बढ़ती ही गई है और अब तक 100 करोड़ लोग इस प्रसारण को कम से कम एक बार जरूर सुन चुके हैं जबकि 23 करोड़ लोग इसे नियमित तौर पर सुनते हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा समाज एवं देश में एक सकारात्मक सन्देश के साथ-साथ जन-जन की बातों को एक नया आयाम देते हुए मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण शुरू किया गया। इस सार्थक संवाद में करोड़ों देशवासियों ने सपनी सहभागिता निभाई, अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किये। आज मन की बात का 100वां प्रसारण हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुनने के लिए देशवासियों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। आज मन की बात कार्यक्रम संवाद का बेहतरीन तरीका है, जिसका जनता पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। संवाद के जरिए नेतृत्व कैसे किया जाता है, ये मन की बात सुनकर पता चलता है। इसके जरिए प्रधानमंत्री जी जनता से अहम मुद्दों पर चर्चा करते हैं, अपने विचार रखते हैं और उन्हें सलाह भी देते हैं। वे बताते हैं कि वो भारत के भविष्य को कैसे देखते हैं और उस भविष्य की नींव स्थापित करने में में किस तरह जनता का सहयोग चाहते हैं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनसंवाद के कई माध्यम होते हैं और मोदी जी ने मन की बात के माध्यम से जनसंवाद के लिए आकाशवाणी को चुना। आकाशवाणी भारत की जनता की आत्मा की आवाज़ है। बदलते समय और प्रचार के अलग-अलग माध्यमों के कारण आकाशवाणी को लोग लगभग भूल चुके थे लेकिन प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के माध्यम से युवा पीढ़ी को जोड़कर उसे प्रेरित करने का और आकाशवाणी को नया जीवन देने का काम किया। मोदी जी ने आकाशवाणी को जनसंवाद का माध्यम बनाया और छह दशक पुराने जनसंवाद के इस माध्यम को देश के हर गांव और घर तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने देश के हर वर्ग एवं समुदाय के लोगों का उत्साहवर्धन किया, उन्हें एक सकारात्मक दिशा दिखाई, उनके प्रयासों की सराहना की, मेक इन इण्डिया और मेड इन इण्डिया के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की नींव की एक मजबूती प्रदान की है। इसके साथ-साथ उन्होंने प्रसारण के माध्यम से हमें अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व को समझाया, पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का मार्गदर्शन दिया, युवाओं,महिलाओं, बुजुर्गों से लेकर हर किसी को देश के उन्नति, तरक्की एवं आर्थिक प्रगति का आधार बताते हुए सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने का दूरदर्शी प्रयास किया। यही कारण है कि मन की बात कार्यक्रम के प्रति देश के हर वर्ग ने अपनी अपार सहभागिता निभाई और आज उनकी इसी सहभागिता से मन की बात कार्यक्रम का 100वें प्रसारण के माध्यम से मोदी जी देशवासियों से संवाद करेंगे। भावना बोहरा ने कहा कि करोड़ों देशवासियों के लिए यह एक ऐसा लोकप्रिय कार्यक्रम है जिसमें 09 साल से देश के प्रधानमंत्री जनता से संवाद कर रहे हैं लेकिन उन्होने एक भी राजनीतिक बात नहीं की है। मोदी जी ने इस कार्यक्रम में देश की सात्विक शक्ति और सृजनात्मक शक्ति को एक नया स्थान दिया, देश के युवा हो या महिला हर किसी के अंदर छुपे हुनर,कला एवं कुछ नया करने की शक्ति को प्रोत्साहन देने का काम किया है। मोदी जी के मन की बात में स्वच्छता, कोविड टीकाकरण, घर-घर तिरंगा अभियान, मेक इन इण्डिया और मेड इन इण्डिया को बढ़ावा देना, भारत की आर्थिक,सामाजिक,अंतरिक्ष,सैन्य शक्तियों के साथ-साथ युवा शक्तियों के दूरदर्शी सोच, सफलताओं, अविष्कारों एवं प्रेरक कार्यों को साझा किया। जब देश के प्रधानमंत्री पूरी संवेदना, अपनत्व, सेवाभाव के साथ देश के सभी प्रांतों में निवासरत लोगों से सीधे जुड़ते हुए सभी को एक मंच पर जोड़ते हुए अपनी अभिव्यक्ति से देश के समग्र समस्याओं विभिन्न प्रेरणादायी कार्यों तथा अनेक बिंदुओं पर बातचीत करते हैं । यही कारण है कि देश के करोड़ों लोग उनके मन की बात के प्रसारण को सुनने के लिए उत्सुक एवं उत्साहित रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.