The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अखबार गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का माल जलकर खाक

Spread the love

रायपुर। रायपुर के शारदा चौक इलाके में एक प्रेस बिल्डिंग में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई ​है। अखबार के गोदाम में लगी इस आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग कैसे लगी अब तक पता नहीं चल सका है। हालांकि रेस्क्यू टीम ने अंदेशा जताया है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई होगी। गोदाम में रखे पेपर रोल में अचानक आग लगने की वजह से लपटें उठीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, घटना कैसे हुई इस मामले की जांच की जा रही है। अचानक भड़क उठी आग की वजह से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। जब घटना हुई गोदाम के आसपास कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। पास ही मौजूद पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली कुछ देर तक काटी गई। आग बुझने के बाद बिजली की सप्लाई शुरू की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *