The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

श्रीसीमेंट प्लांट में लगी भीषण आग,लाखों का माल जलकर खाक

Spread the love

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार स्थित श्रीसीमेंट के प्लांट में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें और उससे उठने वाला काले धुएं का गुबार इतना ज्यादा है कि दूर से ही दिखाई दे रहा है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि वेल्डिंग करने के दौरान आग लगी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के मुताबिक, खपराडीह में श्रीसीमेंट का प्लांट है। यहां कुछ मजदूर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट के लाइन-3 में आग लग गई। इससे पहले कि कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आग डीजल टैंक में लगी थी। हालांकि अभी प्रबंधन की कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। अत्याधिक गर्मी के चलते भी आग लगने की बात कही गई है।आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor