The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महापौर ने नागरिकों को छठ पर्व की बधाई दी

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने नागरिकों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होने कहा कि सूर्य उपासना का यह पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पर्व नहाय खाये के साथ प्रारंभ होता है और इस पर्व मेें उगते और डूबते सूर्य की आराधना की जाती है। छठ पर्व पर षष्ठी के दिन शाम को सूर्यास्त से पहले नदी के घाट जाकर पूजा करते है और फिर दूसरे दिन सूर्योदय के समय षष्ठी माता और सूर्य भगवान को अर्ध्य देकर पूजा का समापन करते है तथा प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोडते है। उन्होने कहा कि कार्तिक मास के चौथ के दिन नहाय खाय के साथ प्रारंभ होकर सप्तमी के दिन उगते सूरज की पूजा कर निर्जला रहकर व्रत पूरा करते है। उन्होंने नागरिकों से छठ पर्व को उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है, ताकि परिवार सहित नगर में खुशहाली कायम रह सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor