The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विधायक डॉ विनय जायसवाल ने समर्थकों के साथ डीआरएम कार्यालय का किया घेराव,ट्रेनों को पुनः चालू कराने की मांग

Spread the love

बिलासपुर। चिरमिरी से संचालित सभी ट्रेनों को पुनः चालू कराने की फिर से मांग उठने लगी है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्रमांक 2 के विधायक डॉ विनय जायसवाल ने समर्थकों के साथ बिलासपुर स्थित डीआरएम कार्यालय का घेराव कर दिया। समर्थकों ने रेल मंत्री व केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोरोना काल के दौरान बंद यात्री ट्रेनों को दोबारा चालू करने मांग की जा रही है। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। मनेन्द्रगढ़ के कांग्रेसी विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने डीआरएम से मुलाकात के बाद खासी नाराजगी जताई। विनय जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी से ट्रेन शीघ्र प्रारंभ नहीं होगी तो अदानी को खदानों से एक भी कोयला नहीं ले जाने देंगे। ट्रेन की पटरी पर लेटकर कोयले से भरी रैक को रोकने आंदोलन करेंगे। बता दें कि विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ की डीआरएम आलोक सहाय से मुलाकात की। विनय जायसवाल ने कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री व सरगुजा सांसद डॉ. रेणुका सिंह समेत भाजपाई सांसद छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहते। ये चिरमिरी से ट्रेन प्रारंभ नहीं कराने के दोषी हैं। सभी 9 भाजपाई सांसदों का घेराव करेंगे। दो साल बाद भी ट्रेनों को प्रारंभ कराने का प्रयास नहीं किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor