The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी पर विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा पत्र

Spread the love

बस्तर । बस्तर संभाग में लगातार हो रही बेमौसम बारिश के चलते धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी काफी प्रभावित हो रही है। जिन किसानों को उक्त तिथियों का टोकन दिया गया था वह भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। किसानों की इस समस्या को गंभीरतापूर्वक लेते हुए केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर बस्तर संभाग में धान की खरीदी की समय सीमा में इजाफा करने का आग्रह किया है। ताकि जिन किसानों का टोकन कट चुका है उन्हें प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक किसान का खून पसीना सींच कर उगाया गया पूरा धान खरीदा जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *