The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

संशोधित /उफनती नदी को नाव से पार करते तीन बहे दो बचे एक कि मौत

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र के छोटेबेठिया में उफनते नदी को पार करते नाव पलटने से 3 युवक बह गये जिसमें दो युवकों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे वहीं तीसरे युवक की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पखांजूर क्षेत्र के छोठेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बुरगी निवासी मिथुन कवाची 25 वर्ष अपने दो अन्य साथियों के साथ बुरगी नाला पार कर मरबेड़ा गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी नाव उफनते नाले की तेज धार में फंसकर पलट गई। नाव में सवार दो युवकों ने तैरकर खुद को बचा लिया, लेकिन मिथुन कवाची तेज धार में बह गया। सूचना मिलने पर प्रशासन टीम मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। बता दें कि कई गांव बारिश के चलते टापू बन गए हैं। उनका जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम लगी है। इसके लिए नाव का भी सहारा लिया जा रहा है।देर शाम के बाद मिथुन का लाश जहाँ पर नाव पलटी हुआ था वहाँ से 100 मीटर की दूरी पर झार में फसे हुए थे जिससे रेस्क्यू द्वारा निकाला गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor