The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने 21 से 27 सितंबर तक क्रांति सप्ताह मनाने का किया ऐलान

Spread the love

दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने क्रांति सप्ताह मनाने का एलान किया है। नक्सली 21 से 27 सितंबर तक क्रांति सप्ताह मनाएंगे। इसे लेकर अब नक्सलियों ने भारी संख्या में पर्चे लगाए हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में लाल आतंक का खौफ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के मोखपाल कटेकल्याण सड़क पर कई जगहों पर बैनर पोस्टर लगाए हैं। बताया जा रहा है कि कटेकल्यान एरिया कमेटी ने यह पोस्टर फेंके हैं। वहीं अब जवानों की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor