The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने इंजीनियर और एक चपरासी का किया अपहरण

Spread the love

बीजापुर। नक्सल इलाके से एक बड़ी खबर मिल रही है। बताया गया है कि नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के इंजीनियर और एक चपरासी का अपहरण कर लिया है। दोनो 11 नवंबर की दोपहर से लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे दोनों गोरना मार्ग की मरम्मत कार्य के निरीक्षण को निकले थे। पीएमजीएसवाई के लापता इंजीनियर का नाम अजय रौशन लकड़ा और प्यून का नाम लक्ष्मण परता गिरी बताया जा रहा है। दोनो कल से घर नहीं लौटे हैं। अपहरण की आशंका के चलते उनके परिजन काफी परेशान बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से अपहरण की पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor