The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

निधी संचेती बनी लीनेस क्लब की नई अध्यक्ष सभी नये पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। लीनेस क्लब कांकेर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शुक्रवार को होटल सुन्दरम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ जिसमें सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को नववर्ष व निर्वाचित होने की बधाई देते हुए लीनेस क्लब की गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। व इस गठन को और भी शिखर तक ले जाने पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई। इस अवसर पर निधी संचेती अध्यक्ष, माया खटवानी उपाध्यक्ष, नीता चुके सचिव, शर्मिला सोनी श सचिव, मनजीत कौर खनूजा, सह कोषाध्यक्ष कुशाली जैन निर्वाचित हुए। साथ ही लीनेस क्लब की टेमर नेहा मोटवानी,जया गौतम, टेलटिवस्टर मीरा शोरी, कांति दुग्गा, मोनिका रावटे, रागनी ध्रुव, ज्योति असरानी ने भी अपने अपने पदों को ग्रहण का शपथ लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लीनेस क्लब सुनीता रावटे व सचिव सुनीता मोटवानी द्वारा सभी पदाधिकारियों को बैच पहना उनका स्वागत किया व इस क्लब का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor