The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भानपुरी अस्पताल में नर्स डे मनाया गया

Spread the love

भानपुरी । सिविल अस्पताल अस्पताल भानपुरी में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को सम्मानित किया गया।इस दौरान आयोजित समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। इस मौके पर सभी नर्सों ने निस्वार्थ सेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

इस मौके पर अस्पताल के डॉ. बीड़ी राय ने कहा कि यह एक खास पल है, क्योंकि हम उस प्रोफेशन से हैं, जिन्हें भगवान का दूसरा रूप दिया गया है. ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करें। डॉ एस बी सिंह ने कहा कि सिविल अस्पताल भानपुरी में सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अस्पताल लगातार प्रयास कर रहा है। इस स्वास्थ्य सेवा की बुनियाद नर्सें हैं।
इस अवसर पर डॉ एंजेल पलक, डॉ शिल्पा, शोभा कामले, रीना शुक्ला, पदमा खान, उर्वशी पाणिग्रही, जितेंद्री पांडे,चेतना राय, अमृता मौर्य, अंजलि कश्यप, रितु निकुंज, पूजा गुहा, पूर्णिमा दास, हेमबती कश्यप, संतोषी नेताम, प्रेमलता सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *