The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

ओमिक्रॉन के केस 2 दिन में ही दोगुने हो रहे है

Spread the love

THEPOPATLALकोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पहली मौत ब्रिटेन में हुई है। 13 दिसंबर को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस नए वैरिएंट से दुनिया में पहली मौत की पुष्टि की। ओमिक्रॉन का दुनिया के बाकी देशों में फैलना जारी है। 24 नवंबर को सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया यह नया वैरिएंट अब तक भारत समेत 60 से अधिक देशों में फैल चुका है। अब एक नई बात ये सामने आई है कि ओमिक्रॉन के केस 2 दिन में ही दोगुने हो रहे है जबकि डेल्टा के केस दोगुने होने में 4 दिन लग रहे थे। ओमिक्रॉन को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने डेल्टा की तुलना में अधिक फैलने वाला और वैक्सीन के असर को कम करने वाला वैरिएंट करार दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor