Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कुकदा डैम में डूबने से एक युवती की मौत,दो लोगों की तलाश जारी

Spread the love

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के कुकदा डैम में तीन लोग डूब गए जिसमें से एक लड़की का शव मिला है वही दो युवक की तलाश जारी है। मृतिका का नाम रीता कुमारी बताया जा रहा है। युवकों का नाम राकेश और दूसरे का नाम लक्ष्य बताया जा रहा है। जिनकी तलाश जारी है। दरआसल, कुकदा डैम में 8 से 10 लोग घूमने के लिए गए हुए थे। हादसा डैम के एक किनारे से दूसरे किनारे जाते समय हुआ। जिसमें 3 लोग डैम में डूब गए है। जिसमें एक लड़की भी शामिल थी। जिसकी मौत हो गई है। वही दो अन्य युवकों की तलाश जारी है। राकेश कांकेर और लक्ष्य रायपुर का रहने वाला है। सभी लोग जो डैम घूमने आए हुए थे वे एनजीओ के कर्मचारी बताए जा रहे है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पांडुका पुलिस युवकों को तलाशने में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor