The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

StateMadhya PradeshPolitics

विकास कार्यक्रम के बैनर पर विपक्ष ने जताई आपत्ति

Spread the love


गुना। गुना में केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम गुना शहर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र में आयोजित हुआ, जहां सभा में सरकारी बैनर ने सभी का ध्यान खींचा। बैनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ठीक थे, लेकिन अन्य नेताओं—जैसे प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री राकेश सिंह, कैलाश विजयवर्गीय और करण सिंह वर्मा—के फोटो पर “माननीय श्री” शब्द का इस्तेमाल किया गया। इससे मौजूद जनसमूह में सवाल खड़े हो गए कि क्या प्रभारी मंत्री माननीय हो सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को यह दर्जा क्यों नहीं मिला। इस पर निगम नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट ने जिला प्रशासन की आलोचना की और कहा कि बीजेपी सत्ता के प्रभाव में शासकीय कार्यक्रम को अपने पक्ष का बना रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *