The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को ठोका, बाल बाल बचा मासूम

Spread the love

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। अमरकंटक मार्ग पर एक कार चालक की लापरवाही के चलते बड़ा सड़क हादसा होते-होते रह गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान वहां मौजूद एक 6 साल का मासूम बच्चा बाल-बाल बचा । यह सारा मामला वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमरकंटक मार्ग पर एक कार तेज गति में आ रही थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू हो चुकी कार लहराते हुए सड़क के किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों से जा टकराई। घटना के वक्त सड़क किनारे एक 6 वर्षीय बच्चा भी मौजूद था, गनीमत रही कि बच्चे को इस दौरान कोई नुकसान नही हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor