The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पंचायत सचिव ने फांसी पर झुला,दो अधिकारियों को ठहराया आत्महत्या के लिए जिम्मेदार

Spread the love

कोरिया। भरतपुर जनपद में पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। सचिव ने अपने सुसाइड नोट में भरतपुर जनपद सीईओ, पंचायत इंस्पेक्टर और ब्लाक कांग्रेस कमेटी भरतपुर के अध्यक्ष सहित अन्य दो अधिकारियों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में एक सचिव से 50 हजार रुपये लेकर उसे हटाने की साजिश रचने का भी जिक्र है। कोरिया जिले के भरतपुर जनपद के नेरूआ ग्राम पंचायत के सचिव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार प्रभार छीनने से दुखी होकर सचिव छत्रपाल सिंह ने फांसी लगाई है। मौके से एक सुइसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि जनपद सीईओ से व कांग्रेसी नेता से वह परेशान था। मृतक सचिव का कुछ दिनों से घर के लोगों के प्रति उसका व्यवहार भी बदला हुआ था। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है, जांच जारी है। जनपद सीईओ अग्निहोत्री ने बताया कि पंचायत सचिव का प्रभार सौंपने जिला पंचायत से आदेश जारी हुआ था। उसे गढ़वार पंचायत का प्रभार दिया गया था, कुछ लोग प्रक्रिया को बिना समझे फिजूल राजनीति कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor