The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पुराने बस स्टैंड में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध लिखा कलेक्टर बस्तर को पत्र

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने कलेक्टर बस्तर को पत्र लिखकर कहा की शहर के पुराने बस स्टैंड में प्रीमियम शराब दुकान खोलने का निर्णय अव्यवहारिक है तथा यह जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है प्रीमियम शराब दुकान को शहर के हृदय स्थल में खोलना उचित नहीं होगा अतः यह निर्णय उचित नहीं है और इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने कहा की हमारी सरकार जनता के निर्णय और जनादेश पर कार्य करती है यदि शहर की जनता शहर के मध्य में शराब दुकान खोलने के विरुद्ध है तो वे भी इस निर्णय के विरुद्ध है तथा मांग करते हैं की इस निर्णय को वापस लिया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor