The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पिकअप व बाईक में भिड़ंत, एक कि मौत दो घायल

Spread the love

कांकेर। पिकअप व मोटर साईकिल में जबरदस्त भिड़ंत होने से मोटर साईकिल सवार तीन में से एक मौत हो गई वहीं दो युवक घायल है जिनका उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार हल्बा चौकी क्षेत्र के हटका चारामा व पलेवा के बीच यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां हलबा टिकरापारा निवासी मोटर साईकिल सवार लोकेश शोरी, कुशल शोरी, ऋषि सलाम बाईक से अपने घर जा रहे थे तभी पिकअप व मोटर साईकिल में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई।इस सड़क हादसे में लोकेश शोरी की मौत हो गई है। वहीं ऋषि सलाम व कुशल शोरी को चारामा अस्पताल से कांकेर बेहतर ईलाज के रेफर किया गया है। इस सबन्ध में हलबा चौकी प्रभारी मालिकराम केंवट ने बताया कि घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पहुँची व घायलों को चारामा अस्पताल 108 के माध्यम से भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor