The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

कोंडागांव । जिले में एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। वह पहले तमिलनाडु में छिपकर रहा, फिर कुछ दिन पहले वहां से भागकर भानपुरी आया। घटना के लगभग 30 दिन के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।।जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के जंगल में 26 अक्टूबर को पुलिस को एक महिला की लाश मिली थी। आस-पास के गांवों में पूछताछ में तो पता चला कि महिला का नाम विमला 30 वर्ष है। पुलिस को लखमू पर शक हुआ। जानकारी मिली कि वह तमिलनाडु में मजदूरी करता है। पुलिस टीम तमिलनाडु पहुंची तो लखमू वहां से भाग कर वापस बस्तर आ गया था। कोंडागांव SDOP निमितेश सिंह ने बताया कि लखमू भानपुरी के जंगल में छिपकर रह रहा था। टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *