Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आलीशान फ्लैट में ऑनलाइन सट्टे का बड़ा कारोबार का पुलिस ने किया भांडा भोड़

Spread the love

भिलाई। पॉश कॉलोनी के आलीशान फ्लैट में ऑनलाईन सट्टे का बड़ा कारोबार चल रहा था। अपेक्स सोल्युशन कंपनी का अपार्टमेन्ट में संचालन हो रहा था। साढ़े 3 करोड़ रूपये के क्रिकेट सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। युवक को बंधक बनाकर मारपीट कर 2 लाख रूपये मांग की जा रही थी। विभिन्न बैंकों के 12 खातों से सट्टे के पैसे का लेने-देन किया जा रहा था। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल 35 मोबाईल, 2 लैपटॉप, 1 कम्प्यूटर सेट, वाई फाई राउटर, अलग-अलग बैंकों के पासबुक व एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। इस अवैध कारोबार में संलग्न कुल 12 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उत्तरप्रदेश, बिहार, जगदलपुर समेत छत्तीसगढ़ के नवयुवकों को ऑनलाईन सट्टे के कारोबार में शामिल किया गया है। एक युवक को बंधक बनाकर उससे दो लाख रुपए की वसूली भी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने छुड़ाया है।

मामले में थाना भिलाई नगर में अपराध कायम कर नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा प्रार्थी अरूण मिश्रा से पूछताछ कर बंधक हिमांशु मिश्रा के संबंध में एवं तालपुरी स्थित अपार्टमेन्ट फ्लैट नं. 308 के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सिविल टीम, साईबर टीम, एवं थाना भिलाई नगर के संयुक्त टीम के साथ फ्लैट नं. 308 की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जहाँ बंधक हिमांशु मिश्रा को अपार्टमेन्ट में उपस्थित मैनाक दत्ता, अयाज खान के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। अपार्टमेन्ट फ्लैट नं 308 में रेड कार्रवाई पर वहाँ उपस्थित लोगों द्वारा एक बड़े क्रिकेट सट्टे का संचालन किये जाने का खुलासा हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों में मैनाक दत्ता 38वर्ष तालपुरी बँगला 99 थाना भिलाई नगर जिला दुर्ग, गोविंद कुलु 29वर्ष धरमपुरा नेगीगुड़ा जगदलपुर(छ.ग.), जावेद अंसारी 22वर्ष बस स्टैंड के पास जावेद टायर अंडा, थाना अण्डा जिला दुर्ग, अयाज खान 24वर्ष मुस्लिम संसंति भवन के पास केलाबाड़ी दुर्ग थाना दुर्ग जिला दुर्ग, भानु कुमार कुशवाहा 22वर्ष नदियोव थाना हसनपुरा जिला सिवान (बिहार), अनुराग मिश्रा 31वर्ष प्रगतिनगर रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग, श्रवण सिंग 32वर्ष सेक्टर 4 भिलाई थाना भिलाई भट्टी, लोकेश सुरेश सुबड़े 30वर्ष नानवाड़ा नागपुर, निकेत त्रिपाठी 37वर्ष प्रतापगढ़ नवागढ़ उप्र थाना मूर्तगंज, मोह. हाबिश 22वर्ष केलाबाड़ी मुस्लिम सराय के पीछे, नीरज कुमार कुशवाहा 28वर्ष नदियाओ थाना एम.एच. नगर सिवान बिहार, संकल्प सिंह 30वर्ष हनुमान नगर दुर्ग शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor