The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

माता के मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बिलासपुर/रायपुर। मंदिर में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने चंद घंटों में ही धर दबोचा है। बता दें कि, चौबे कॉलोनी में माता के मंदिर में 07 अप्रैल की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मुकुट, त्रिशूल नकदी रकम पर हाथ साफ किया था। जिसके बाद पुजारी के बेटे ने चोरी की रिपोर्ट द्वारा थाना सरकंडा में दर्ज कराई थी। मामले की शिकायत मिलते ही सरकंडा पुलिस मंदिर के पास पहुंच गई और आसपास सीसीटीवी कैमरे की तलाश की, लेकिन मंदिर के आसपास कोई भी कैमरा नहीं मिला।लोकल इंटेलिजेंस कारगर रहा। जहां संदेही की जानकारी मिली, जिसे रात में मंदिर के पास देखा भी गया था। जिसके बाद पुलिस ने रेड मार कर आरोपी ओम दुबे पिता सुरेश दुबे निवासी ईरानी मोहल्ला सरकंडा और शिवम पिता धर्मेंद्र निवासी चौबे कॉलोनी जोरापारा सरकंडा को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की सख्ती दिखाने पर चोरी की बात कबूल ली और चोरी किए हुए सामान को भी पुलिस ने चंद घंटों में बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *