The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बीच सड़क ट्रक रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

जांजगीर। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 8 फरवरी की देर रात बीच सड़क ट्रक रुकवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट भी की और रुपए छीन लिए। बदमाश भागने लगे तो ड्राइवर ने शोर मचाया। इस दौरान पीछे से आ रहे अन्य ट्रक ड्राइवरों ने बदमाशों को दौड़ाया ।इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी ट्रक ड्राइवर कुमार यादव 8 फरवरी को अपनी ट्रक में मेल स्केल पाउडर लोड कर चांपा के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में रात करीब 1.15 बजे चारपारा के पास बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक के आगे आकर उसे रुकवा लिया। ड्राइवर को गालियां देते हुए उसे नीचे खींच लिया और मारपीट की। इसके बाद पर्स लूट लिया। पर्स में 2800 रुपए सहित अन्य दस्तावेज और आधार कार्ड था। बदमाश लूटकर भागने लगे तो ड्राइवर कुमार ने शोर मचाया। इस दौरान पीछे आ रहे अन्य ट्रक चालकों ने बाइक सवारों का पीछा किया। इस पर बदमाश हड़बड़ा गए और बाइक छोड़कर भाग निकले। इसके बाद ट्रक ड्राइवर थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर बम्हनीडीह के वार्ड-19 निवासी दिलीप कुमार पटेल, वार्ड-17 के दिनेश कुमार जायसवाल और पटेल पारा बैगुराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor