The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लाखों रुपये की चरस के साथ दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

गरियाबंद। जिला पुलिस को मादक पदार्थ के खिलाफ छेड़े गए अभियान को फिर एक बार सफलता मिली है। 1 नवंबर की देर शाम पांडुका पुलिस ने कुकमुदिन पिता अब्दुल करीम 30 वर्ष और सत्तार खान पिता सब्दल खान 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 1 लाख 40 हजार कीमती 14 ग्राम चरस के साथ 1 लाख 70 हजार नगद के भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि दोनों आरोपी हरियाणा के सूरजकुंड, फरीदाबाद इलाके के रहने वाले हैं। इस मामले में बात करते हुए थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि पांडुका के चारधाम चौक के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग के कार क्रमांक एच आर 51 बी वाय 0030 को रोककर चेकिंग किया गया तो, कार में 14 ग्राम चरस रखा हुआ मिला। जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुटी पुलिस।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *