The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

‘दृश्यम’हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ के ‘दृश्यम’ यानी कि चर्चित हत्याकांड का आज खुलासा हो गया है। मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों ने 21 वर्षीय युवक लोमेश साहू का शव 2 दिनों तक टॉयलेट में छिपा रखा था। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने झूठी कहानी गढ़ी थी। आरोपी हिमांशु राकेश, रवि राकेश और जय नारायण देवांगन के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सी और बाइक जब्त कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है। बता दें कि बिलाईगढ़ के ‘दृश्यम’ से पुलिस भी परेशान हो गई थी। कई दिनों से पुलिस मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुलिस और भी उलझती जा रही थी। युवक के लापता होने का रहस्य सुलझा ही नहीं था कि रहस्यमयी ढंग से 3 दिन बाद युवक की लाश बरामद हो गई। पुलिस का मानना था कि युवक की हत्या करके लाश छिपाया गया होगा। उसके बाद आरोपियों ने तालाब में कूदने वाली कहानी गढ़ी होगी। बाद में दबाव के चलते लाश को फिर से तालाब में फेंका गया होगा। लाश बरामद होने के बाद मृतक युवक के शव और आसपास का मुआयना किया गया। मृतक युवक लोमेश साहू के शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान मिले थे। तालाब के किनारे गाड़ी के चक्के के निशान भी मिले थे। गाड़ी के चक्के के निशान से मामला पुख्ता होता नजर आ रहा था कि आरोपियों ने मृतक युवक की लाश कहीं और से लाकर तालाब में फेंका होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor