The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सं​विदा विद्युत कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,सड़क बाधित कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Spread the love

रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे विद्युत संविदा कर्मचारियों को शनिवार की सुबह पुलिस के बीच झड़प हो गई। रायपुर के बूढ़ा पारा इलाके में प्रदर्शनकारी सड़क जाम कर के आंदोलन कर रहे थे। पुलिस के आला अफसरों ने काफी देर तक प्रदर्शनकारियों को समझाया। जब बात नहीं बनी तो पुलिस की टीम इन्हें खदेड़ने लगी। संविदा विद्युत कर्मी अपनी जगह छोड़ने को राजी नहीं थे। बूढ़ापारा की सड़क पर ही यह विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने इन पर लाठियां चलाईं। अलग-अलग ग्रुप में संविदा विद्युत कर्मी इधर-उधर भागने लगे उन्हें भी पकड़कर बस में बिठाया गया। 200 से ज्यादा संविदा कर्मियों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इन्हें सेंट्रल जेल ले जाया गया है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले विद्युत संविदा विद्युत कर्मियों ने बूढ़ापारा की सड़क को जाम कर दिया था। वह सड़क पर ही रात बिताने लगे। सुबह तक जब सड़क खाली नहीं की गई तब पुलिस ने यह कार्रवाई की है । यह सभी विद्युत संविदा कर्मी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए हैं यह नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। काम के दौरान हादसों में मारे गए 26 से अधिक विद्युत कर्मियों के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पिछले 42 दिनों से इनका धरना प्रदर्शन रायपुर में जारी था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor