The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

2 शराब कोचियों को थाना अमला ने दबोचा , जेल दाखिल

Spread the love

रायपुर । एक लंबे अंतराल के बाद मंदिरहसौद थाना अमला ने 5 लीटर से अधिक शराब के साथ 2 शराब कोचियों को दबोचने में सफलता हासिल की । 5 लीटर से अधिक शराब होने की‌ वजह से इनके खिलाफ अजमानतीय अपराध का‌ मामला बना इन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम वर्ग ‌‌‌पंकज आलोक तिर्की के न्यायालय में पेश किया गया जहां से इन्हें आगामी 30 सितंबर तक के लिये न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करा दिया गया । इनमें से एक कोचिया इसी थाना क्षेत्र के‌ ग्राम बड़गांव का व‌ दूसरा इस ग्राम से लगे ग्राम मुनगेसर का है । बीते कल गुरुवार को थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के निर्देश पर निकले प्रधान आरक्षक घनश्याम साहू के दल ने दोपहर समय मंदिरहसौद बाजार चौक के पास मोटरसाइकिल नंबर सी जी 04 एम एन 3831 में 32 पौव्वा शराब लेकर बड़गांव लौट रहे 26 वर्षीय अरूण कुमार यादव ( राजू ) आत्मज कुसा यादव को दबोचा । शराब सहित मोटरसाइकिल को जप्त किया गया । इसके कुछ देर पहले ही प्रधान आरक्षक श्यामसुंदर चंद्राकर के‌ साथ निकले दल ने रायपुर – आरंग राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिंदल चौक के पास मुनगेसर निवासी 25 वर्षीय उत्तम ध्रुव आत्मज लतेलू ध्रुव को 40 पौव्वा शराब के साथ दबोचने में सफलता हासिल की । दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) का मामला दर्ज किया गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor