The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चौराहे पर रेड सिग्नल क्रॉस करने से रोकने पर पुलिस को दो यवकों ने पीटा,दोनों आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। पुलिस ने चौराहे पर रेड सिग्नल क्रॉस करने पर रोके जाने पर दो युवकों ने जवान पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। जवान ने हार नहीं मानी तो गाड़ी से उतरकर उसे पीट दिया गया। ये घटना सोमवार की दोपहर हुई, अब मंगलवार को इस वारदात की CCTV फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जवान से बदसलूकी करने वाले दो युवकों का नाम अविनाश सिंह (27) और राजकुमार ( 25) है। ये दोनों बदमाश भिलाई के रहने वाले हैं। सोमवार की सुबह ये दोनों अपनी कार से रायपुर आए और लौटते वक्त शारदा चौक पर पुलिस जवान जयदेव मिश्रा से भिड़ गए। दोनों पूरी रफ्तार में रेड सिग्नल क्रॉस कर निकलना चाह रहे थे। जयदेव इनकी कार के सामने आ गया और रुकने का इशारा किया। उसने दिखाया कि रेड सिग्नल क्रॉस करके जाना नियमों का उल्लंघन है, गाड़ी साइड में लगाइए। आरोपियों ने गाड़ी से उतरा और पुलिस वाले को पीटन शुरु कर दिया।इस कांड के बाद गोलबाजार की पुलिस ने अब दोनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर सरकारी काम में बाधा के अलावा आईपीसी की धारा186, 332, 353, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *