The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अध्यक्ष और सचिव ने पैरालंपिक खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी दी,मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। बिलासपुर जिले में पैरालंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी की राष्ट्रीय खिलाड़ी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उन्हें धमकी किसी और ने नहीं बल्कि पैरालंपिक व्हीलचेयर तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष और सचिव ने ही दी है। खिलाड़ी ने दोनों पर घर में घुसकर धमकाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। खिलाड़ी ने बताया कि सचिव और अध्यक्ष के खिलाफ उन्होंने खेल विभाग में शिकायत की थी। जिसकी वजह से उन्होंने उसे धमकी दी है। जिसके बाद महिला खिलाड़ी ने दोनों के खिलाफ सरकंडा थाने में केस दर्ज कराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor