The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

आबकारी विभाग की कार्यवाही घर पर रखे 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब को किया गया जब्त

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
वृत्त चारामा के अमले द्वारा चन्द्रहास, पिता बरतू सागिया ग्राम सिरसिदा के मकान की तलाशी लेने पर 30 लीटर क्षमता के प्लास्टिक जेरीकीन में भरी हुई अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया। इसके अलावा 25 लीटर एवं चार प्लास्टिक के ड्रम में भरी हुई महुआ लाहन 160 किलोग्राम और शराब निर्माण सामग्री बरामद कर आरोपी चन्द्रहास के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-34(1) (क), 34 (1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, मुख्य आरक्षक दयालू राम कश्यप, आरक्षक दिलीप खोब्रागढे़ एवं महिला आरक्षक सरिता मण्डावी और सरस्वती गावड़े का योगदान रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor