The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पंजाब विधानसभा चुनाव: नवजोत सिंह सिद्धू ने किया नामांकन दाखिल, मजीठिया को दी चेतावनी

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 फरवरी को होगी। इसी बीच उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख और अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने नामांकन दाखिल किया। साथ ही इसी सीट से अकाली दल के नेता मजीठा से निवर्तमान विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतारा गया है। मजीठिया ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया के नामांकन पर मजीठा और अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करने पर कहा कि अगर आपमें दम है तो अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ें, मजीठा छोड़ दें। सिद्धू ने दोनों सीटों से नामांकन दाखिल किया। सिद्धू ने कहा कि ये शहर गुंडागर्दी नहीं चाहता है। लोकतंत्र को डंडा तंत्र बनाना नहीं चाहता है। इस शहर का भरोसा कांग्रेस पर था, है और रहेगा। सिद्धू इस सीट से विधायक हैं। एक चरण में होने वाले पंजाब चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor