The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी टीम का बनाया कप्तान

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। टीम ने उन्हें 12 करोड़ में रिटेन किया था। वो 2018 से ही इस टीम का हिस्सा हैं। केएल राहुल पिछले सीजन जब कप्तान थे तब कुछ मैचों में उनकी गैरमौजूदगी में मयंक ने पंजाब की कप्तानी भी की थी। पंजाब ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं किया है। 2011 में IPL डेब्यू करने वाले मयंक ने इस टूर्नामेंट के 100 मैचों में 23.46 की औसत के साथ 2135 रन बनाए हैं। 95 पारियों में उनके नाम पर 1 शतक और 11 फिफ्टी दर्ज है। मयंक से पहले केएल राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने खुद को टीम से अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में 17 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *