The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेलवे ने नहीं बढ़ाया किराया, रायपुर रेलवे स्टेशन में पहले दिन बने 16 एमएसटी

Spread the love

रायपुर । रेल से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को रेलवे ने कोरोनाकाल के लंबे समय बाद बड़ी सुविधा दी है। लोकल ट्रेनें अभी भले ही स्पेशल के रूप में चल रही हैं,। लेकिन मासिक टिकट पास का किराया नहीं बढ़ाया गया है। पहले जैसा ही रायपुर से आसपास के शहरों की एमएसटी बन रही हैं। 22 महीने बाद एमएसटी की सुविधा रेलवे ने लोकल ट्रेनों के लिए बहाल किया है। पहले दिन रविवार होने की वहज से रायपुर टिकट काउंटर से 16 यात्रियों ने अपना एमएसटी बनवाया। अब वे आसानी से आ-जा सकेंगे। उन्हें रेलवे के टिकट काउंटरों से रोजाना टिकट लेने की झंझट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उक्त जानकारी रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह ने दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor